छत्तीसगढ़, भारत के मध्य में बसा एक राज्य है। यह यह मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्व भाग में स्थित है। इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ की उत्तर भाग में निवासी बाहुल्य जिला सरगुजा एवं दक्षिण भाग में बस्तर है। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, संस्कृति, रीति रिवाज, पर्वत, पठार, नदियां एवं कलात्मक दृश्य मन को आकर्षित करती हैं।

1 नवंबर, सन 2000 को मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के द्वारा छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग एक राज्य बना दिया गया। यह भारत का 26 राज्य बना। अविभाजित मध्यप्रदेश के गठन के समय 1 नवंबर, 1956 मैं छत्तीसगढ़ अंचल में मात्र 6 जिले बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ तथा सरगुजा थे।

5 नवंबर 1973 को दुर्ग से अलग कर एक नया जिला राजनांदगांव बनाया गया। के बाद मई 1998 में 8 नए जिले गठित किए गए, सरगुजा से कोरिया, बिलासपुर से कोरबा और जांजगीर चांपा, रायगढ़ से जशपुर, रायपुर से धमतरी महासमुंद तथा बस्तर से कांकेर और दंतेवाड़ा बनाए गए। इसके पश्चात जुलाई 1998 में राजनंदगांव जिले को तोड़कर कवर्धा जिला बनाया गया, जिसमें बिलासपुर का भी कुछ हिस्सा शामिल किया गया। सन 1991 की जनगणना के समय छत्तीसगढ़ में कुल 7 जिले थे। उसके बाद सन् 2001 की जनगणना में जिलों की संख्या 16 थी। 1 मई 2007 से छत्तीसगढ़ में 2 नए जिले अस्तित्व में आए। 2011 की जनगणना तक छत्तीसगढ़ में कुल 18 जिले हो गए।

11 दिसंबर 2011 को छत्तीसगढ़ के राज्य पत्र में 9 नए जिले की अधिसूचना प्रकाशित की गई। इन जिलों की घोषणा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की थी। उसके बाद 1 जनवरी 2012 को सभी 9 जिले अस्तित्व में आए। इसके बाद से छत्तीसगढ़ में 27 जिले हो गए।

परखिये अपने ज्ञान को नीचे दिए गए quiz से
 

#1. वर्ष 2024 तक छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं?

#2. छत्तीसगढ़ में कौन सी प्रमुख नदी बहती है?

Previous
Finish

Results

Excellent, शाबाश… Keep it up.🤗

Oo… Wrong answer. Next time, do it better.

Trending

Translate »

Discover more from Topical Gyan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading